फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सऊदी अरब से लौटे युवक को बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, 24 घंटे बाद भी नहीं आया होश

Sat, 23 May 2026 10:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 दिल्ली से बस यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका सामान लेकर भाग गया।
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल सतनाम सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब से करीब साढ़े तीन साल बाद घर लौटा युवक लूट का शिकार हो गया। आरोप है कि दिल्ली से बस यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका सामान लेकर भाग गया। युवक पिछले करीब 24 घंटे से बेसुध है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सक होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव फतेहपुर जिला ऊना के रूप में हुई। उसकी पत्नी प्रवीण कुमारी ने बताया कि सतनाम सिंह गुरुवार शाम करीब सात बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। वहां से उन्होंने पहले मेट्रो में सफर किया और बाद में नंगल जाने के लिए बस में सवार हुए। प्रवीण कुमारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक उनकी पति से फोन पर बातचीत हुई लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य नंगल बस अड्डे पर इंतजार करते रहे लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि बस में बेसुध होने के कारण सतनाम सिंह नंगल उतरने के बजाय ऊना बस अड्डे तक पहुंच गया। बस चालक और परिचालक को उसकी हालत संदिग्ध लगी। इसके बाद बस परिचालक ने कुछ दस्तावेजों के सहारे जानकारी जुटाई और मोबाइल से परिजनों को संपर्क कर मामले की जानकारी दी। परिजन जब आईएसबीटी ऊना पहुंचे तो सतनाम सिंह बेसुध हालत में मिला। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि युवक का पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान गायब है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सके।-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें