फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: भाई दूज पर एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, शुभ मुहूर्त भी जानें विस्तार से

Wed, 22 Oct 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज 23 अक्तूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाएगा। वहीं, भाई दूज पर हिमाचल की महिलाओं को एचआरटीसी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भाई दूज पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। बहनें भैयादूज पर अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं। ऐसे में सरकार ने इस दिन महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा करने की घोषणा की है। दूसरे, सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को आज छुट्टी रहेगी। निगम प्रबंधन की मानें तो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक महिलाएं निगम की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी।

विज्ञापन


इस वर्ष भाई दूज वीरवार 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। बाजारों में पर्व की तैयारियों के बीच भाई बहन एक-दूसरे के लिए उपहार और कपड़े की खरीदारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं। इस अवसर पर पूजा थाली में आटे का दीपक, रोली, केसर, बिना टूटे चावल, नारियल, मिठाई, फल, सात पान और चंदन की मुख्य रूप से खरीदारी हो रही है क्योंकि इस पर्व पर इन चीजों का विशेष महत्व होता है।

यह है भाई दूज के लिए शुभ मुहूर्त
भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर को रात 10:46 बजे समाप्त होगी। भाई दू पर्व के लिए शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त माना जाता है जिसमें पहला शुभ मुहूर्त 23 अक्तूबर को सुबह 11:43 से 12:28 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1:29 से 2:53 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें