64 किलोग्राम वर्ग में हिमाली नागेश ने मारी बाजी
शनिवार देर रात तक चले 64 किलोग्राम भार वर्ग का परिणाम भी रविवार को घोषित किया गया। भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी की कांबले हिमाली नागेश ने 180 किलोग्राम भार उठा कर पहला स्थान हासिल किया। 178 किलोग्राम भार उठाने वाली डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी की गुज्जला वर्षिता ने दूसरा, 178 किलोग्राम का भार उठाने वाली एमजी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी की ज्योति यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आज हुआ समापन
खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सौजन्य से चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। समापन कार्यक्रम में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में देशभर के 78 विवि की 300 महिलाओं ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। चैंपियनशिप दो भागों साउथ-वेस्ट और नार्थ-ईस्ट में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 45, 49, 55, 59, 64, 71, 76, 81 और 87 आदि किलो के भारोतोलन मुकाबले हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथी जयराम ठाकुर ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।