राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा और हमीरपुर में वीरवार को बूंदाबांदी हुई। ऊना में दिन भर बादल छाए रहे। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 16 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। वीरवार शाम तक प्रदेश में 207 सड़कें, 132 बिजली ट्रांसफार्मर और 812 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित रहीं।
| क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
| ऊना | 32.4 |
| बिलासपुर | 32.0 |
| हमीरपुर | 30.0 |
| धर्मशाला | 30.0 |
| मंडी | 29.2 |
| धौलाकुआं | 28.4 |
| नाहन | 25.8 |
| कांगड़ा | 25.8 |
| सोलन | 25.0 |
| शिमला | 20.1 |
| मनाली | 21.4 |