फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला, धर्मशाला और मंडी में बारिश, आज भी येलो अलर्ट; यहां रुका नाशपाती और सब्जियों का तुड़ान

Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बारिश के चलते कुल्लू में नाशपाती और सब्जियों का तुड़ान रुक गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला में बारिश के दौरान छाता लेकर गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश के येलो अलर्ट के बीच वीरवार को राजधानी शिमला, धर्मशाला और मंडी में बादल बरसे। ऊना में धूप खिली। प्रदेश में 169 सड़कें, 73 बिजली के ट्रांसफार्मर और 64 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली एनएच बार-बार बंद हो रहा है। बारिश के चलते कुल्लू में नाशपाती और सब्जियों का तुड़ान रुक गया है। जिले में 28 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 21 से 23 जुलाई तक अधिकांश जगहों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

प्रदेश में बारिश के येलो अलर्ट के बीच वीरवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। कहीं झमाझम बारिश तो कभी धूप खिलने का सिलसिला जारी रहा। पंडोह और मंडी के बीच हाईवे पर चार मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बंद हो रहा है। एनएच प्राधिकरण ने हाईवे पर मशीनरी तैनात कर दी है। हालांकि, बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से मंडी और कुल्लू पहुंच रही हैं। वीरवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर को शहर में बारिश हुई। मंडी सहित पंडोह, गोहर जोगिंद्रनगर में हल्की बारिश हुई। हमीरपुर जिले में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुल्लू में घाटी के कई इलाकों में बुधवार रात से लेकर वीरवार दिन तक बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। दोपहर बाद धर्मशाला, पालमपुर सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश हुई। धर्मशाला में धुंध भी छाई रही।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.4
कांगड़ा 31.2
बिलासपुर 30.9
हमीरपुर  30.2
मंडी  28.9
चंबा  26.8
धर्मशाला 26.1
नाहन 25.4
मनाली 24.8
शिमला 20.9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें