सोमवार को 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर लगातार दूसरे दिन हल्का हिमपात हुआ। सुबह से ही कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। घने बादल छाए रहने के कारण शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। हालांकि, सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग की ओर एचआरटीसी की बसों को छोड़कर सभी तरह के वाहन चले। लाहौल में अभी करीब 100 से संपर्क सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। सोमवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -5.9 और पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केलांग का न्यूनतम तापमान -1.9, ताबो में - 4.3 डिग्री रहा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।