फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन, मैदानी इलाकों में लू, शिमला और ऊना में रात होते ही झमाझम बारिश

Thu, 15 May 2025 09:43 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: मौजूदा सीजन का वीरवार प्रदेशभर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ।  ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है। उधर, शिमला और ऊना में रात होते ही बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय धूप से बचने के लिए कोशिश करती युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चढ़ता पारा पसीने छुड़ाने लगा है। ऊना में वीरवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौजूदा सीजन का वीरवार प्रदेशभर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। ऊना सहित धर्मशाला, शिमला, कसौली, धौलाकुआं, कांगड़ा में इस सीजन का सबसे अधिक पारा रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं ने मैदानी जिलों में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है। उधर, शिमला में रात साढ़े सात बजे बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मंडी में भी बादल बरसे। इसके साथ ही गर्म दिन के बाद ऊना में भी अचानक मौसम ने रंग बदला और भारी बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन

प्रदेश के 15 क्षेत्रों में वीरवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। 18 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। शाम को शिमला में बादल आ गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 और 19 मई को राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ अंधड़ का पूर्वानुमान है। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। पांवटा साहिब में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। इसके अलावा हमीरपुर के नेरी में 25.3, शिमला में 17.8, कल्पा में 8.0, धर्मशाला में 17.3, ऊना में 19.4, नाहन में 19.5, केलांग में 5.9, सोलन में 15.8, मनाली में 11.7, कांगड़ा में 19.8, मंडी में 18.1, बिलासपुर में 18.4, हमीरपुर में 18.9, चंबा में 15.4, कुकुमसेरी में 6.8, कसाैली में 20.7 और देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 41.8
धौलाकुआं 38.9
बिलासपुर  38.7
कांगड़ा 37.8
सुंदरनगर 37.6
मंडी 37.0
बरठीं 36.8
भुंतर 36.0
बजौरा 34.1
धर्मशाला 34.0
नाहन 35.2
सोलन 33.5
जुब्बड़हट्टी  30.8
सेऊबाग 30.8
कसौली 30.6
शिमला 27.2
मनाली 27.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें