फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में इस माह पांच जिलों में सामान्य से अधिक बरसे बादल, मानसून सीजन में 23 फीसदी की कमी

Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मानसून सीजन में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान घूमते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष सात जिलों में सामान्य कम बारिश दर्ज हुई। एक से 30 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से चार फीसदी कम बारिश हुई। मानसून सीजन में भी सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। एक से 30 अगस्त तक 251 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस बार अगस्त में 240 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान सिर्फ शिमला जिला में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शेष 11 जिलों में कम बादल ही बरसे।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दो और तीन सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को कुल्लू की पहाड़ियों पर भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद कुछ देर बादल झमाझम बरसे। सुंदरनगर, मनाली और जुब्बड़हट्टी में भी बारिश दर्ज हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में 15, सुंदरनगर में 45, मनाली में 13, जुब्बड़हट्टी में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

शुक्रवार दोपहर बाद कुल्लू जिले के ब्यासर, हिंबरी और साथ लगते क्षेत्र की पहाड़ियों पर भारी बारिश हुई। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद करीब दो बजे शहर में कुछ देर बारिश हुई। वीरवार रात को शिमला, धर्मशाला, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर में बादल बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
बिलासपुर 33.9
ऊना 33.2
भुंतर  32.5
कांगड़ा 31.7
चंबा 30.3
मंडी 29.6
सोलन 29.0
नाहन  28.3
धर्मशाला 28.0
मनाली 24.6
शिमला 21.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें