फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रविवार को शिमला में खिली कड़क धूप, इस दिन तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम; जानें पूरा अपडेट

Sun, 26 Jan 2025 01:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी सुधार आएगा। 29 से 31 जनवरी के बीच मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही धूप खिलने से गर्माहट बढ़ गई है। शनिवार को कांगड़ा में सात और सुंदरनगर में छह साल बाद सबसे ज्यादा पारा रिकॉर्ड हुआ। कांगड़ा में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। इससे पहले जनवरी 2018 में पारा 24.5 डिग्री रहा था।

विज्ञापन


सुंदरनगर में जनवरी 2019 के दौरान पारा 28 डिग्री दर्ज हुआ था। अब पारा 25 डिग्री दर्ज हुआ है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर सहित शिमला, धर्मशाला, कसौली और मनाली के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 28 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पारे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 से 31 जनवरी तक कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

उधर, 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले औट-बंजार-सैंज 305 से बस सेवा शुरू हो गई है। एनएच अथॉरिटी ने दर्रा से बर्फ हटाकर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया है। एचआरटीसी ने भी शनिवार से कुल्लू-रामपुर-बगासराहन सेवा को हरी झंडी दे दी है। राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में कोहरा पड़ने का सिलसिला भी अब कम हो गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्र के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी अब सुधार हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी सुधार आएगा। 29 से 31 जनवरी के बीच मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें