फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: औद्योगिक क्षेत्रों में अघोषित बिजली कट से करोड़ों का कारोबार प्रभावित, समाधान की मांग

Fri, 15 Aug 2025 05:14 PM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश में बिजली के अघोषित कटों से उद्योगों को करोड़ों रुपये का घाटा सहना पड़ रहा है। बोर्ड के अधिकारी बारिश में पेड़ गिरने और अन्य दिक्कतों को बताकर समस्या को अनसुना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीएन, परवाणू समेत अन्य जगहों में बिजली के अघोषित कटों से उद्योगों को करोड़ों रुपये का घाटा सहना पड़ रहा है। बरसात के बीच उद्योगों में लग रहे कटों से कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालात ये है कि उद्योगों में मशीनें तक सही प्रकार से नहीं चल पा रही हैं। इस कारण उद्योग सप्लाई ऑर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर उद्योगों में कट लगने के बाद वर्करों को भी परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें छुट्टी तक करनी पड़ती है। इससे उद्योगों को चलाने में दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी बारिश में पेड़ गिरने और अन्य दिक्कतों को बताकर समस्या को अनसुना कर रहे हैं। करोड़ों रुपये का राजस्व देने के बाद कंपनियों को प्रदेश में बिजली कट की दिक्कत से दो-चार हो रहे हैं। अधिक नुकसान फार्मा उद्योगों को हो रहा है।  बीते एक सप्ताह से परवाणू, बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला समेत अन्य जगहों पर उद्योग इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। इस के बारे में बोर्ड को भी बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसका घाटा उद्योगों को होना शुरू हो गया है। 

उद्योगों के मालिकों ने बताया कि अचानक बिजली कट लगा दिया जाता है। आधे घंटे बाद बिजली सुचारु होती है। इसके बाद मशीनों को जब चलाया जाता है और वे रनिंग होती है और उत्पादन करने के मुताबिक हिट हो जाती है तो फिर कट लग जाता है। इससे कार्य ठप हो जाता है।  उधर बिजली बोर्ड के कार्यकारी अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राहुल वर्मा कहना है कि बिजली कट लगने के कारण का पता लगाकर समाधान किया जाएगा। बीबीएन प्रदेश का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर फार्मा समेत अन्य दो से ढाई हजार उद्योग है। इसी तरह परवाणू में भी 150 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं जबकि धर्मपुर और सोलन क्षेत्र में भी उद्योग स्थापित है। यहां पर रोजाना कट लग रहे हैं। इससे उद्योगपतियों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उद्योगों में कट लगने से नुकसान हो रहा है। बोर्ड की ओर से रोजाना कट लगाए जा रहे हैं। हालांकि कई बार घोषित कट होते हैं इससे उद्योगों में पहले ही जानकारी मिल जाती है, लेकिन अघोषित कट लगने से काफी दिक्कत आ रही है। सप्लाई ऑर्डर तक पूरा नहीं हो पा रहा है। इस बारे सरकार का ध्यान देना चाहिए और बोर्ड को निर्देश देने चाहिए। -राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, बीबीएन उघोग संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें