फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: हिमाचल के इन पर्यटन स्थलों में सैलानियों से बढ़ी रौनक, होटलों में मिल रहा है इतना डिस्काउंट

Sun, 12 Jan 2025 11:43 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Tourism: शनिवार को भी शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल और कसौली में पूरे दिन सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इन दिनों पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 20 से 40 फीसदी तक ऑफ सीजन डिस्काउंट भी चल रहा है।
विज्ञापन
शिमला के मॉल रोड पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल और कसौली में पूरे दिन सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इन दिनों पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 20 से 40 फीसदी तक ऑफ सीजन डिस्काउंट भी चल रहा है। छूट का लाभ लेने के लिए भी सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


हिल्सक्वीन शिमला में शनिवार को दिनभर पर्यटकों ने रिज मैदान और माल रोड पर सुहाने मौसम में घूमने का आनंद लिया। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए सैलानियों ने शिमला से नारकंडा का रुख किया। उधर, अटल टनल रोहतांग से होकर बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए सिस्सू पहुंचे।

रोजाना 5 से 7 हजार पर्यटक वाहन सिस्सू पहुंच रहे हैं। सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। नए साल के जश्न के बाद भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के पहुंचने का क्रम जारी है। वीकेंड पर मनाली में 1300 से 1400 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में वाहनों की संख्या 1000 से 1100 चल रही है। पिछले दिनों हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। बंजार के सोझा-जिभी से लेकर मणिकर्ण व मनाली तक वीकेंड में 2500 पर्यटक वाहन आ रहे हैं। रोजाना करीब 100 वोल्वो भी सैलानियों को लेकर मनाली पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से बचने को भी पर्यटक पहुंच रहे पहाड़ों में
मैदानी राज्यों में इन दिनों कोहरे के कारण भीषण ठंड पड़ रही है, जबकि शिमला सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मौसम सामान्य चल रहा है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से सैलानी ठंड से राहत पाने के लिए भी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें