फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: राजधानी शिमला में वीकेंड पर मंदा रहा कारोबार, कम पहुंचे सैलानी; एडवांस बुकिंग जारी

Sun, 23 Nov 2025 12:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस वीकेंड पर कम सैलानी पहुंचे। हालांकि शाम के समय लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में ठंड शुरू होते ही पर्यटन कारोबार ने तेजी पकड़ ली थी, लेकिन इस वीकेंड पर कम सैलानी शिमला पहुंचे जिसकी वजह से कारोबार में भी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते जहां होटलों में 30 से 35 फीसदी तक कमरे बुक रहे, वहीं इस हफ्ते यह संख्या घटकर 25 से 30 फीसदी रही। शनिवार को दोपहर के समय रिज मैदान पर सैलानियों की चहल पहल कम रही, हालांकि शाम के समय लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। विंटर टूरिस्ट सीजन के लिए एडवांस में बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार मनाली, अटल टनल में बर्फ पड़ने के बाद पर्यटकों ने वहां का रुख ज्यादा करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से शिमला में सैलानियों की संख्या में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या के साथ कारोबार बढ़ने की भी उम्मीद है। इन दिनों शिमला में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला के अलावा विदेशों से सैलानियों के ग्रुप घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

होटल के कारोबारियों ने सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विशेष तरह के डिस्काउंट ऑफर भी निकाले हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इन दिनों सैलानियों को एडवांस में कमरा बुक कराने पर 25 से 30 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है। इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें