हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की मेजबानी मिली है। इस बार प्रदेश में हैंडबाल और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाएंगे। (एसजीएफआई) ने वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एसजीएफआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 बालिका ताइक्वांडो राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता का हमीरपुर में दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी। वहीं, अंडर-19 बालिका हैंडबाल राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता भी हिमाचल में होगी।