फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National School Games: हिमाचल में सजेगा राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का मंच, हैंडबाल और ताइक्वांडो मुकाबले होंगे

Thu, 02 Jul 2026 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की मेजबानी मिली है। इस बार प्रदेश में हैंडबाल और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
हैंडबाल(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की मेजबानी मिली है। इस बार प्रदेश में हैंडबाल और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाएंगे। (एसजीएफआई) ने वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एसजीएफआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 बालिका ताइक्वांडो राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता का हमीरपुर में दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी। वहीं, अंडर-19 बालिका हैंडबाल राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता भी हिमाचल में होगी।

विज्ञापन

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। एसजीएफआई के राष्ट्रीय कैलेंडर में देशभर के विभिन्न राज्यों में होने वाली स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां और मेजबान राज्यों का उल्लेख किया गया है। हिमाचल को दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिलने से खेल विभाग और संबंधित जिला इकाइयों इसकी तैयारी में जुट गई है। प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्कूली खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि प्रदेश को एक बार फिर स्कूल नेशनल गेम्स में दो खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा इसके लिए राज्य सरकार और विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2025-26 में प्रदेश ने ऊना में अंडर-19 बालक और बालिका हैंडबाल, पांवटा साहिब में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस वर्ष भी प्रदेश को स्कूली खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें