मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए बजट रखा गया है। मंदिरों से पैसा लेने जैसी कोई बात नहीं है। जयराम जी अनाथ बच्चों की मदद करने के बजाय उनके पालन-पोषण पर सवाल उठा रहे हैं। वह नहीं चाहते कि प्रदेश और यहां के लोग आगे बढ़ें। बेहतर होता कि वह झूठ की फैक्ट्री चलाने के बजाय प्रदेश हित में योगदान देते।