फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: बॉक्सिंग कोच ने नाबालिग से किया कुकर्म, चाइल्ड हेल्पलाइन से शिकायत; आरोपी हिरासत में

Wed, 19 Mar 2025 08:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बॉक्सिंग कोच पर नाबालिग से कुकर्म करने का आरोप लगा है। हेल्पलाइन और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बॉक्सिंग कोच को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के सुबाथू में एक बॉक्सिंग कोच पर नाबालिग से कुकर्म करने का आरोप लगा है। आरोपों के आधार पर पुलिस ने कोच को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि पीड़ित छात्र कोच से बॉक्सिंग के गुर सीख रहा है, जिसका फायदा उठाकर कोच ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बारे में छात्र ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर पुलिस को जानकारी दी। हेल्पलाइन और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बॉक्सिंग कोच को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कोच से पूछताछ में कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर दिलीप तोमर ने बताया कि बॉक्सिंग कोच को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें