फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अमेरिका के बर्मिंघम में मुक्कों का दम दिखाएंगी शशिकला नेगी, विश्व पुलिस खेलों के लिए चयन

Sat, 14 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो, अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर।

सार

यूएसए के बर्मिंघम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स की ओर से भारतीय महिला टीम में हिमाचल के किन्नौर की मुक्केबाज शशिकला नेगी का भी चयन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसएसबी सीएपीएफ दिल्ली में कार्यरत शशिकला नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी सीएपीएफ दिल्ली में कार्यरत शशिकला नेगी विश्व पुलिस खेलों में हिस्सा लेंगी। यूएसए के बर्मिंघम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स की ओर से भारतीय महिला टीम में हिमाचल के किन्नौर की मुक्केबाज का भी चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक होगी। नेगी 75 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। शशि नेगी किन्नौर के दूनी गांव की रहने वाली हैं। शशि अब तक पांच बार सब जूनियर और जूनियर की नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीते हैं। देश की ओर से खेलते हुए इस शशिकला ने विश्व चैंपयिनशिप में बुल्गारिया और सर्बिया में भाग लिया है। इसके अलावा एआईबीए महिला जूनियर और युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2013 में भाग लिया। गोल्डन ग्लब्स मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2014 में स्वर्ण पदक, पहली एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2016 में रजत हासिल कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें