टेस्ट में चयनित छात्रों के लिए कोचिंग और गाइडेंस
इस टेस्ट में मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों का चयन ऑनलाइन कोचिंग के लिए किया जाएगा। इन छात्रों की तैयारी लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से करवाई जाएगी। छात्रों को हफ्ते में छह दिन, प्रतिदिन दो कक्षाएं, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, शंकाओं का समाधान, साप्ताहिक परीक्षण और प्रदर्शन की नियमित निगरानी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अतिरिक्त, छात्रों को पूर्ण JEE, NEET सिलेबस कवर करने वाले तैयारी मॉड्यूल, स्कॉलरशिप, काउंसलिंग और परीक्षा पंजीकरण में सहायता भी प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को ऑफलाइन रेजिडेंशियल बूटकैम्प में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। बूटकैम्प में छात्रों को गहन अभ्यास, मार्गदर्शन और मेंटरिंग के माध्यम से तैयारी को और मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा। इस तरह, छात्र न केवल अपनी अकादमिक योग्यता बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से भी आत्मविश्वासी बनेंगे। फ्री कोचिंग सुविधा देना हिमाचल सरकार और समग्र शिक्षा का शिक्षा के क्षेत्र में समानता, गुणवत्ता और अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रदेश के सभी योग्य और मेधावी छात्र उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समान अवसर प्राप्त करें और अपने भविष्य को सफल बनाने में सक्षम बनें।