भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले दो वर्ष चुनौतीपूर्ण हैं। झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार को बाहर कर भाजपा को वापस लाना लक्ष्य है। कार्यभार संभालते ही आक्रामक हुए राजीव बिंदल ने सभी से नगर निकायों चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कुशलता को सराहा। आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक गोवलकर से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़, राष्ट्र और भाजपा के लिए पूरे भाव से काम करने का बिंदल ने सभी से आह्वान किया।