फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हजारों लोगों ने जय सिया राम के उद्घोष के साथ खींचा भगवान रघुनाथ का रथ, उड़ा गुलाल; जानें

Sun, 02 Feb 2025 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू में रविवार को वसंत पंचमी के मौके पर होली के 40 दिन पहले ही भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में खूब गुलाल उड़ा। ढालपुर मैदान में पहुंचते ही माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। 
 
विज्ञापन
गुलाल फेंककर होली उत्सव का कुल्लू में आगाज करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में रविवार को वसंत पंचमी की धूम रही। वसंत पंचमी के मौके पर होली के 40 दिन पहले ही भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में खूब गुलाल उड़ा। भगवान रघुनाथ की ढालपुर में भव्य रथयात्रा निकली। हजारों लोगों ने जय सिया राम के उद्घोष के साथ रथ को खींचा। रथयात्रा में राम-भरत मिलन आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन




इससे पहले दोपहर 1:24 बजे भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर ढालपुर मैदान में पहुंचे। ढालपुर मैदान में पहुंचते ही माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले भगवान रघुनाथ अपने देवालय से ढालपुर के लिए रवाना हुए तो जगह-जगह उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ढालपुर में सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा कुछ दूरी तक चली तो भगवान रघुनाथ का लाव-लश्कर रुका। इसके बाद यहां राम और भरत का मिलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में पहुंचने के बाद भगवान रघुनाथ की वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच पूजा हुई। अस्थायी शिविर में गुलाल लगाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। वैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीत भी गाए। यह सिलसिला अगले 40 दिनों तक जारी रहेगा। अस्थायी शिविर से 3 बजकर 54 मिनट पर भगवान रघुनाथ देवालय के लिए रवाना हुए। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी से ही कुल्लू में होली का आगाज हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें