फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न बदला, सभी सीरीज में एक जैसे लेकिन आगे-पीछे पूछे जाएंगे प्रश्न

Tue, 25 Nov 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्रों के पैटर्न सहित प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी बदलाव किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च में होने वाली स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरीज में पूछे जाएंगे। 10वीं में 6 विषयों और 12वीं के 12 विषयों में प्रश्न पत्र जंबल तरीके से ए, बी और सी सीरिज में होंगे। इसके अलावा वोकेशनल और अन्य विषयों के प्रश्नपत्रों में एक ही सीरिज रहेगी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्रों के पैटर्न सहित प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी बदलाव किया है। इस बार भी स्कूल शिक्षा बोर्ड ए, बी और सी सीरिज में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएगा। लेकिन इस बार एक सीरिज के प्रश्नपत्र में जो प्रश्न होंगे, वही प्रश्न बी और सी सीरिज में भी होंगे। बी और सी सीरिज में इन प्रश्नों को पूछने का स्थान बदल जाएगा, क्योंकि प्रश्नों को जंबल तरीके से सेट किया जाएगा।

इस दौरान 10वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस एंड टेक्नोलाजी, सोशल साइंस और संस्कृत विषयों में ए, बी और सी सीरिज दी जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, पाॅलिटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलाजी, गणित, अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडी विषयों के ही प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरिज में जंबल में तरीके से आएंगे। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के अन्य विषयों की परीक्षाओं के दौरान एक ही सीरिज में रहेगी। इन विषयों में बी और सी सीरिज में प्रश्नपत्रों को नहीं पूछा जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करेगा। प्रश्नों को ए, बी और सी सीरिज में पूछा जाएगा, लेकिन सभी सीरिजों में एक जैसे ही प्रश्न होंगे, जिन्हें जंबल तरीके से पूछा जाएगा। यानी ए सीरिज में प्रश्न पूछने का जो क्रमांक होगा, वह बी और सी सीरिज में अलग-अलग होगा।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें