फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पदों का अंतिम परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने किया घोषित

Fri, 28 Mar 2025 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पोस्ट कोड 928 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पदों का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की गैर उपलब्धता के चलते 15 पद खाली रह गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 928 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 51 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, वहीं, अभ्यर्थियों की गैर उपलब्धता के चलते 15 पद खाली रह गए हैं। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट 29 मई 2022 को हुआ था, जिसमें 7724 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जबकि 6200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इसके बाद तमाम औपचारिकताएं अपनाने के बाद परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन

राज्य चयन आयोग पोस्ट कोड-965 के पदों को करेगा पुनर्विज्ञापित
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने वर्ष 2022 में विज्ञापन संख्या 38-2/2022 दिनांक 27 मई 2022 के अनुसार पोस्ट कोड-965 के तहत जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट के अनुबंध आधार पर 319 पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन को प्रशासनिक कारणों से वापस ले लिया है। चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ये पद विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में भरे जाने थे। अब इन पदों को पुनर्विज्ञापित किया जाएगा। विभिन्न विभागों, बोर्डाें व निगमों से और पदों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इन पदों को जोड़ने के बाद जल्द ही फिर से विज्ञापन जारी किया जाएगा। इससे प्रदेश के और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ओर से जमा करवाई गई फीस वापस की जाएगी। भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन

पोस्ट कोड-939 के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को 5 अप्रैल को आयोग के कार्यालय पहुंचने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने उन सभी 148 उम्मीदवारों को 5 अप्रैल 2025 को प्रातः 10 बजे आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं जिनकी नियुक्ति पोस्ट कोड-939 के अंतर्गत एचपीएसईबीएल को अनुशंसित की गई है। आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इन उम्मीदवारों को आयोग के कार्यालय इसलिए आने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संबंधित विभागों, बोर्डाें और निगमाें को आगे की संस्तुति के लिए अपने विकल्प का प्रयोग कर सकें। अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को अपना विकल्प चुनने में विफल रहता है तो यह माना जाएगा कि वह पोस्ट कोड-939 के अंतर्गत उक्त पद को स्वीकार करने का इच्छुक नहीं है। उसके बाद अपेक्षित बोर्डाें अथवा निगमों को उनके नाम की सिफारिश नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है तथा सभी उम्मीदवारों को उनके ई-मेल के साथ-साथ मोबाइल नंबर के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें