फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमकेयर से नहीं मिला सामान, मजबूर बेटे को मां की बालियां गिरवी रख करवाना पड़ा ऑपरेशन; जानें

Thu, 10 Apr 2025 06:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

मेडिकल कॉलेज चंबा में हिमकेयर कार्ड न चलने के कारण मजबूर बेटे को मां की पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए सोने की बालियां दुकानदार के पास गिरवी रखनी पड़ीं। 
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला लांबो देवी/सामान और दवाइयों का बिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की सोने की बालियां गिरवी रख मजबूर बेटे को मां की पित्त की पथरी का ऑपरेशन करवाना पड़ा। मेडिकल कॉलेज चंबा में उस समय इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई जब ऑपरेशन के लिए कपड़े पहनकर 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला लांबो देवी को ओटी ले जाया गया। ऐन मौके पर इंटर्नशिप कर रहे प्रशिक्षु चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑपरेशन का सामान उपलब्ध न होने की बात कही। उन्होंने मरीज के बेटे को ऑपरेशन का सामान बाजार से खरीद कर लाने की लिस्ट थमा दी।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला के बेटे कुलदीप कुमार ने मां का हिमकेयर कार्ड भी बना होने का तर्क दिया लेकिन, ऐन मौके पर सामान खरीदकर लाने के फरमान से उसके पांव तले जमीन खिसक गई। बेटे के पास पैसे नहीं थे। उसने बाजार में दवाई की दुकान पर ऑपरेशन के सामान के बिल के बारे में पूछा। दुकानदार ने ऑपरेशन का सामान और दवाइयों का बिल 15 हजार रुपये बताया।

विज्ञापन

बेटे ने संगे-संबंधियों से पैसे मांगे तो उसके पास छह हजार रुपये का जुगाड़ हो पाया। बिल के लिए बाकी पैसे न होने पर मजबूरन बेटे को मां की सोने की बालियां दुकानदार के पास गिरवी रखनी पड़ीं। ऑपरेशन का सामान लेकर जाने के बाद दुकानदार ने उसे अपनी मां की बालियां वापस ले जाने की बात कहते हुए सायं 4:00 बजे तक सामान के बचे 8200 रुपये चुकता करने के लिए समय दिया।

सामान मेडिकल कॉलेज चंबा में देने के बाद उसकी मां का ऑपरेशन संभव हो पाया। दोपहर के बाद महिला के बेटे ने जैसे-तैसे पैसों का जुगाड़ किया और गूगल पे से दुकानदार को बाकी पैसे दे दिए। कुलदीप कुमार ने कहा हिमकेयर से स ऑपरेशन के सामान के अलावा दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इस कारण गरीब और मध्य वर्ग के परिवारों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज चंबा के मीडिया समन्वयक डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही इस बारे कुछ कहा जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें