फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: पिता ने मोबाइल इस्तेमाल करने पर डांटा, 11वीं में पढ़ रही बेटी ने की आत्महत्या; मंडी का मामला

Tue, 11 Mar 2025 04:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

Student Suicide in Mandi: जिला मंडी में एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पिता ने बेटी को मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर डांट लगाई थी।
विज्ञापन
मंडी के ब्यास नदी में शव की तलाश करते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता ने मोबाइल इस्तेमाल को डांटा तो बेटी ने आधी रात को खौफनाक कदम उठा लिया। पिता से नाराज होकर रविवार रात को किराये के कमरे से निकलकर मंडी शहर के पुराने विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। बेटी के लापता होने पर परेशान पिता पुलिस के पास पहुंचा तो सीसीटीवी से उसके ब्यास नदी में छलांग लगाने का पता चला। इससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसडीआरएफ टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद युवती के शव को घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर बरामद किया। 11वीं कक्षा की छात्रा के इस कदम से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


मोबाइल इस्तेमाल को लेकर पिता ने डांटा था
जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल की नव्या शर्मा (16) पुत्री रोहित शर्मा निवासी गांव भवानीपुर डाकघर देवनगर तहसील चच्योट जिला मंडी अपने पिता के साथ मंडी शहर में किराये के मकान में रहती थी। रविवार को पिता ने उसे मोबाइल इस्तेमाल को लेकर डांट दिया। इसी से नाराज होकर अचानक नव्या अपने किराये के कमरे से गायब हो गई। इससे चिंतित पिता ने उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इस पर थक हारकर सोमवार सुबह बेटी की तलाश की गुहार लेकर शहरी पुलिस चौकी पहुंचा।
Trending Videos

विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में मारी छलांग
सोमवार को शहरी पुलिस चौकी टीम ने सीसीटीवी से 16 वर्षीय छात्रा की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज पर छात्रा विक्टोरिया पुल की तरफ जाती दिखाई दी। यहीं से उसके ब्यास नदी में छलांग मारने बारे पता चला। सूचना पर सोमवार दोपहर को एसडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और टीम ने विक्टोरिया पुल के नीचे घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन छात्रा के शव का कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर पर छात्रा का शव बरामद हुआ।

पुलिस कर रही जांच
बताया जा रहा है कि छात्रा चंडीगढ़ के एक नामी कोचिंग संस्थान से बीच-बीच में कोचिंग भी ले रही थी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।
विज्ञापन

सो जा, सुबह उठा दूंगा और आज रात नहीं मिलेगा मोबाइल, कल दे दूंगा
मंडी में सरकारी नौकरी कर रहे पिता रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पढ़ाई में होनहार थी और सोमवार को उसकी परीक्षा भी थी। रात करीब 12 बजे जब उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल फोन चलाते देखा तो उससे फोन छीन लिया और सोने को कहा। उन्होंने बेटी से कहा कि सो जा नींद पूरी कर सुबह उठा दूंगा और आज रात मोबाइल नहीं दूंगा। कल सुबह मोबाइल दे दूंगा। इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। इसके बाद रात को बेटी को कमरे में नहीं पाया तो उसकी तलाश की।

शव मिलते ही मच गई चीख पुकार
कलेजे के टुकड़े का शव मिलने ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हर किसी की आंख नम हो गई। मौके पर मौजूद परिजन और रिश्तेदार भी रोते बिलखते हुए बेटी के इस कदम पर हैरान रह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें