कैंपस इंटरव्यू में सात युवाओं को मिली नौकरी
जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में वीरवार को युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू करवाए गए। यह इंटरव्यू एमएस बीफॉरएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी के सहयोग से करवाए गए। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इंटरव्यू में 22 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, इसमें से सात युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी में होगी। कंपनी की ओर से कुल 50 पदों पर भर्ती की जानी थी। इनमें आईटीआई फिटर के 10, इलेक्ट्रीशियन के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के पांच, मैकेनिकल के पांच, टूल एंड डाई मेकर, मशीनिस्ट के 10 और टर्नर के पांच पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण तय की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को 14,060 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चाय-नाश्ता, रियायती दर पर भोजन, अर्जित अवकाश (ईएल) का नकदीकरण, दीपावली बोनस और पूर्ण उपस्थिति पर 400 रुपये का अटेंडेंस रिवॉर्ड सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।