फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पंचायत चुनाव: बेटे ने जीती प्रधान की कुर्सी, पिता को मिले सिर्फ पांच वोट, जानें पूरा मामला

Tue, 26 May 2026 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर जिले के नादौन की नवगठित टिल्लू पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की चर्चा हर किसी की जुबां पर है। यहां प्रधान पद के लिए पिता और पुत्र आमने-सामने थे।
विज्ञापन
बेटे ने जीती प्रधान की कुर्सी, पिता को मिले सिर्फ पांच वोट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन की नवगठित टिल्लू पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की चर्चा हर किसी की जुबां पर है। यहां प्रधान पद के लिए पिता और पुत्र आमने-सामने थे। अंत में जीत बेटे की हुई, जबकि पिता को महज पांच वोटों से संतोष करना पड़ा। प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अजय अत्री और उनके पिता संतोष शर्मा की टक्कर को लेकर रही। लगातार दूसरी बार प्रधान बने अजय अत्री ने 184 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी नरदीप सिंह को 173 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने यह मुकाबला महज 11 मतों से जीता। वहीं, पिता संतोष शर्मा को सिर्फ पांच वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में ब्रजेश सिंह को 53 और शशिपाल को 19 मत प्राप्त हुए। गौरतलब है कि अजय इससे पहले बेला पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। बेला पंचायत का अधिकांश हिस्सा नगर परिषद नादौन में शामिल होने के बाद शेष क्षेत्र को मिलाकर नई टिल्लू पंचायत बनाई गई थी। इस नई पंचायत के पहले प्रधान बनने का गौरव अब अजय अत्री के नाम हो गया है।बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा और उनके बेटे अजय के बीच लंबे समय से मनमुटाव चला आ रहा था। इस चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पंचायत की राजनीति में रिश्तों से ज्यादा असर जनता के विश्वास का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें