फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: रक्षाबंधन पर हिमाचल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी और हिमाचली परिधान किए भेंट

Sun, 10 Aug 2025 01:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

रक्षाबंधन पर हिमाचल प्रदेश के आठ बच्चों ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी तथा हिमाचली परिधान भेंट किए। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में कराई गई इस यात्रा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की चार छात्राएं और सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले चार बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हिमाचली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के आठ बच्चों ने समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रपति भवन का विशेष दौरा किया और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी तथा हिमाचली परिधान भेंट किए।  यह मुलाकात बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी अनुभव बन गई।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में कराई गई इस यात्रा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की चार छात्राएं और सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले चार बच्चे शामिल थे। इनमें पोर्टमोर स्कूल की गूंजन व दिया, जीएसएसएस चायल के अंश, जीएमएस रबोन के आरूष, केजीबीवी शिलाई-1 की संतोष, केजीबीवी शिलाई-4 की आरुषि तथा केजीबीवी आंध्रा की रिधिमा व प्राची शामिल थीं।

टीम का नेतृत्व समग्र शिक्षा में तैनात नोडल ऑफिसर डॉ. मंजुला शर्मा, आईई कोऑर्डिनेटर प्रतिभा बाली, क्वालिटी एजुकेशन कोऑर्डिनेटर सोनिया शर्मा और शिक्षिका रंजना देवी ने किया। इन बच्चों को शिमला से मुख्यमंत्री ने एक समारोह के दौरान बीते शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना किया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। राष्ट्रपति मुर्मू ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रेम और संरक्षण का प्रतीक है, जिसे न केवल परिवार और मित्रों बल्कि पर्यावरण के साथ भी साझा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे पेड़ों को भी एक संरक्षक के रूप में मानें और उन्हें संजो कर रखें, मानो उन्हें राखी बांधी हो।

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण भी किया और वहां के ऐतिहासिक महत्व व अद्वितीय वास्तुकला के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही, उन्होंने एनसीईआरटी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पुस्तकों की तैयारी की पूरी प्रक्रिया को नज़दीक से देखा।

राष्ट्रपति से हुई इस आत्मीय मुलाकात और राष्ट्रपति भवन के अनुभव ने बच्चों के मन में गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास की गहरी छाप छोड़ दी। बच्चों ने इसे अपने जीवन की सबसे सुखद और यादगार घटनाओं में से एक बताया और इस अवसर के लिए समग्र शिक्षा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें