फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: माउंट शिंकुन ईस्ट चोटी पर फहराया तिरंगा, पैराग्लाइडिंग कर रचा इतिहास

Mon, 21 Jul 2025 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान की ओर से 217वां उन्नत पर्वतारोहण पाठ्यक्रम करवाया गया। अभियान की खास बात यह रही कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण मनाली के एक प्रशिक्षक ने चोटी से पैराग्लाइडिंग कर कीर्तिमान स्थापित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चोटी से पैराग्लाइडिंग करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्रतल से 16,500 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे पर प्रशिक्षुओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान की ओर से 217वां उन्नत पर्वतारोहण पाठ्यक्रम करवाया गया। प्रशिक्षण दल ने माउंट शिंकुन ईस्ट (6,080 मीटर) की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रशिक्षण प्रभारी लुदर सेन ने कहा कि 59 प्रशिक्षु और 15 प्रशिक्षण कर्मचारियों के दल ने अनुशासन और दक्षता का परिचय देते हुए चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। अभियान की खास बात यह रही कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण मनाली के एक प्रशिक्षक ने चोटी से पैराग्लाइडिंग कर कीर्तिमान स्थापित किया। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने टीम की सराहना की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें