फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार पंचतत्व में विलीन, कुछ दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ

Fri, 25 Oct 2024 03:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जिला हमीरपुर की सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। गुरुवार को सूबेदार मेजर राज कुमार का निधन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सूबेदार मेजर राज कुमार को अंतिम सलामी देते हुए सेना के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की सकरोह पंचायत के जम्मू सेक्टर 11 सिग्नल कोर में सेवारत 47 वर्षीय सूबेदार मेजर राज कुमार का गुरुवार को देहांत होने से शोक समाचार मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गर्ई। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी में उनके पैतृक गांव सकरोह में लाया गया और पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन




कुछ दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ
गांव के साथ आस पास की पंचायतों से हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। दिवंगत सूबेदार मेजर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वीरवार सुबह नौ बजे जम्मू में ही उनका देहांत हो गया। वह 1998 में सेना में भर्ती हुए थे और 26वर्ष तक उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान की। सेना में कम उम्र में ही कमीशन पास कर वे सूबेदार मेजर के पद तक पहुंच गए थे। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके गांव और आस-पास के क्षेत्र में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत माता की जय के नारों से गूंजा क्षेत्र
देर शाम से ही दिवंगत के आखिरी दर्शनों और उनको श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरु हो गई थी। जैसे ही दिवंगत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में पहुंचा सारा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। दिवंगत सूबेदार मेजर अपने पीछे दो बेटे तथा अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, समाज सेवी संजीव शर्मा, कमल नयन और हजारों की संख्या में आस-पास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से दिवंगत को अंतिम विदाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें