फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले- कोई खेल टैक्स नहीं लगाया, आधारहीन आरोपों की जगह तथ्य दें जयराम

Mon, 07 Oct 2024 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार का खेल टैक्स नहीं लगाया है। जयराम ठाकुर को इस बयानबाजी के लिए तथ्य पेश करने चाहिए। 
 
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निराधार आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार का खेल टैक्स नहीं लगाया है। कोई संगठन या खेल संस्था प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए मैदान मांगती है तो उसे उसका शुल्क चुकाना पड़ता है। गोमा ने कहा कि खेल मैदानों की मरम्मत के लिए शुल्क लिया जाता है। प्रदेश में बीते कई वर्षों से यही प्रक्रिया चली आ रही है। गोमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक रोटियां सीखने के लिए रोजाना सरकार पर नए-नए आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जयराम ठाकुर को इस बयानबाजी के लिए तथ्य पेश करने चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें