फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: किक्रेट मैच के दौरान भिड़े गायक कुलदीप शर्मा व एसी भारद्वाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 07 Mar 2025 08:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और गायक एसी भारद्वाज क्रिकेट मैच के दौरान आपस में भिड़ गए। माहौल तब गर्म हो गया जब ग्राउंड में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि रातोंरात बनाई गई टीम के साथ वह नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन
किक्रेट मैच के दौरान भिड़े गायक कुलदीप शर्मा व एसी भारद्वाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के निजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान को करवाए गए सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच में जमकर हंगामा हुआ। इसमें पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और गायक एसी भारद्वाज आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




माहौल तब गर्म हो गया जब ग्राउंड में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि रातोंरात बनाई गई टीम के साथ वह नहीं खेलेंगे। इस पर पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज भड़क उठे। इससे ग्राउंड में दोनों के बीच जमकर तीखी बहसबाजी हुई। मामला गर्म होते देख कॉलेज प्रबंधन को बीच-बचाव के लिए उतरना पड़ा और दोनों गायकों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी भारद्वाज ने कहा कि वह मैच नशा मुक्ति के लिए खेल रहे हैं, सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं। हालांकि कुलदीप शर्मा ने मैदान में मौजूद सभी लोगों से माफी मांगी और कहा कि वे लोग नशा मुक्ति के लिए मैच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मैच एक सेलिब्रिटी टीम के लिए तय हुआ था। रातोंरात दूसरी टीम बनाई गई। वह इस फर्जीवाड़े में शामिल नहीं होंगे। हालांकि जब मैच हुआ तो सेलिब्रिटी की दोनों टीमें मैच हार गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें