फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सिरमौर की तीन दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस, केंद्र की टीम ने दी थी दबिश

Tue, 03 Sep 2024 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तीन दवा कंपनियों को राज्य औषधि नियंत्रण प्राधिकरण ने नोटिस जारी किए हैं। हाल ही में केंद्र की टीम ने यहां दबिश दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की तीन दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। हाल ही में केंद्र की टीम ने यहां दबिश दी थी। इसके बाद राज्य औषधि नियंत्रण प्राधिकरण ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कंपनियों से 15 दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


28 मई 2024 को अंबाला निवासी डाॅ. अनिकेत जैन ने प्रधानमंत्री सहित संबंधित विभागों को कालाअंब में काम कर रही तीन फार्मा कंपनियों ग्रेम्पस लैबोरेटरी, इवेंट कारपोरेशन व एमबीसी इंडस्ट्रीज को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में कंपनियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें कहा था कि कुछ दवाओं का निर्माण बिना और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से उक्त मामले में जांच की मांग उठाई थी।

अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर सिरमौर गरिमा शर्मा ने बताया कि कालाअंब की तीन फार्मा कंपनियों ग्रेम्पस लैबोरेटरी, इवेंट कारपोरेशन व एमबीसी इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि कंपनियों से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें