रेणुका बांध परियोजना बांध स्थल।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
केंद्र सरकार ने रेणुका बांध परियोजना के लिए 325 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है। यह राशि सीधे परियोजना के खाते में पहुंच गई है और इसे मुख्य रूप से विस्थापित परिवारों को दिए जाने वाले रुके हुए मुआवजे पर खर्च किया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि 325 करोड़ रुपये की यह राशि मिलने से प्रक्रिया में तेजी आएगी। हालांकि, अभी भी और धनराशि का इंतजार है ताकि बांध निर्माण के कार्य को गति मिल सके। वर्तमान अनुमान के अनुसार परियोजना पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2021 को इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद से तमाम प्रशासनिक व तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पर्याप्त बजट की उपलब्धता ही सबसे बड़ी शर्त है।