सबसे पहले न्यूजीलैंड के माइकल को किया गया रेस्क्यू
शुक्रवार को एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला की निगरानी में रेस्क्यू अभियान सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चला और तीनों विदेशी पर्यटकों को हेलीकॉप्टर की मदद से भुंतर हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचाया गया। सबसे पहले न्यूजीलैंड के माइकल को रेस्क्यू किया गया। उन्हें मेडिकल जांच के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। जांच के बाद वे दुरुस्त पाए गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के ही ग्रेग को लाया गया जो एक पहाड़ी में चट्टान के नीचे रुके थे। अंत में ब्रिटेन की महिला रॉसी को लाया गया। दोनों की पीठ में चोट लगने से अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके जरूरी टेस्ट लिए जा रहे हैं।