फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- कचरा संग्रहण के लिए इस्तेमाल होंगे 800 ई-रिक्शा

Fri, 28 Feb 2025 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ग्रामीण विकास, स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए 800 ई-रिक्शा इस्तेमाल किए जाएंगे। 
विज्ञापन
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए 800 ई-रिक्शा इस्तेमाल किए जाएंगे। आने वाले वित्तीय वर्ष में कचरा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। ग्रामीण विकास, स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह बात कही। उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता की अलख जगाने और जमीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला, कसौली, मनाली, बीड़ और रेणुका जी के 45 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें