फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: रोजगार का सुनहरा अवसर, दुबई में नौकरी का मौका, 52 हजार मिलेगा वेतन; फटाफट जानें सभी शर्तें

Thu, 16 Oct 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

दुबई के जेबेल अली पोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन करीब 52 हजार रुपये मिलेगा। इसमें 900 एईडी मूल वेतन, 300 एईडी भोजन भत्ता और 1050 एईडी कार्य प्रकृति भत्ता शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर मिला है। राज्य सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ने मेसर्स जालंधर कौशल विकास निगम के माध्यम से दुबई के जेबेल अली पोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों पर भर्ती शुरू की है।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन करीब 52 हजार रुपये मिलेगा। इसमें 900 एईडी मूल वेतन, 300 एईडी भोजन भत्ता और 1050 एईडी कार्य प्रकृति भत्ता शामिल है। उम्मीदवारों को आवास और ओवरटाइम की सुविधा भी दी जाएगी। बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 24 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अंग्रेजी का ज्ञान, पासपोर्ट और भारी मोटर वाहन (एचएमवी) लाइसेंस (भारत) होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार के शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए। इस भर्ती के लिए 27 अक्तूबर सुबह 9 बजे से कौशल विकास केंद्र पालकवाह में साक्षात्कार होंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अनुमोदित 30 हजार रुपये और जीएसटी का शुल्क जमा करवाना होगा। भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। बिना अपॉइंटमेंट या पूर्व पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक या क्यूआर स्कैनर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें