फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: भरगोल से शोजा तक बनेगी जलोड़ी टनल, आनी की ओर से दो, बंजार से 5.5 किलोमीटर अप्रोच रोड बनेगी

Sat, 28 Dec 2024 10:38 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/कुल्लू।

सार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जलोड़ी टनल को सिरे चढ़ाने में तेजी लाने का आग्रह किया था। जिसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जलोड़ी टनल की फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। 
 
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जलोड़ी टनल की फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। भरगोल से शोजा तक बनने वाली इस टनल की लंबाई 4.2 किलोमीटर (4,160 मीटर) होगी। इसके लिए आनी की ओर से दो किलोमीटर (2,124 मीटर) और बंजार से 5.5 किलोमीटर (5,476 मीटर) अप्रोच रोड बनेगी। टनल बनने से जहां जलोड़ी से कुल्लू की दूरी आठ किलोमीटर कम होगी, वहीं वर्ष भर आनी और निरमंड उपमंडल के लोग जिला मुख्यालय कुल्लू से जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जलोड़ी टनल को सिरे चढ़ाने में तेजी लाने का आग्रह किया था। जो अलाइनमेंट मंजूर की है, उससे दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रा से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरयोलसर झील को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। जलोड़ी टनल की मांग आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता कई दशकों से कर रही है। 10,280 फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रा पर भारी बर्फबारी से क्षेत्र की जनता को अपने जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए या तो जान जोखिम में डालकर दर्रा पैदल पार करना पड़ता है या फिर वाया मंडी होकर 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर कुल्लू जाने को मजबूर होना पड़ता है। अब जबकि केंद्र ने टनल की अलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है, तो जमीन अधिग्रहण और डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव से पूर्व आनी में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जलोड़ी टनल निर्माण का वादा किया था। अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


जलोड़ी टनल की अलाइनमेंट को स्वीकृति मिल चुकी है। अब फाइनल डीपीआर और जमीन अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। टनल निर्माण से जहां जलोड़ी से कुल्लू की दूरी आठ किलोमीटर कम होगी, वहीं वर्ष भर जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क जुड़ा रहेगा - केएल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें