फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: भरमौर से गौरीकुंड के लिए नौ से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, इतना होगा किराया

Wed, 06 Aug 2025 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

9 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। हेली टैक्सी सेवा का एक तरफ का किराया करीब 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
चंबा के भरमौर हैलीपैड पर पहुंची हैलीटैक्सी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को 9 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेवा से खासकर बुजुर्ग और असमर्थ श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। हेली टैक्सी सेवा का एक तरफ का किराया करीब 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को दो हेली टैक्सियां भरमौर पहुंच चुकी हैं। उपमंडलाधिकारी एवं मणिमहेश न्यास के सचिव अभिषेक मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रबंधन को लेकर सभी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ लेकर भरमौर से सीधा गौरीकुंड पहुंच सकेंगे, जिससे कठिन चढ़ाई से बचते हुए मणिमहेश झील की यात्रा को आसान बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें