फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचपीएनएलयू में विशेष प्रोफेसर होंगे पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना

Mon, 14 Jul 2025 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के विशिष्ट प्रोफेसर बनने के अनुरोध को स्वीकार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के विशेष प्रोफेसर होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विशिष्ट प्रोफेसर बनने के अनुरोध को स्वीकार किया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का विश्वविद्यालय के साथ दीर्घकालिक संबंध है। वह पहले इसके कुलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) शिमला की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीती सक्सेना ने उनसे यह आग्रह किया था। जिसे पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने स्वीकार किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें