फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चालक को आया चक्कर, दो वाहनों से टकराई बस, बड़ा हादसा टला; इतनी थी सवारियां

Thu, 23 Jan 2025 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में गुरुवार दोपहर को रामपुर से शिमला जा रही एक निजी बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर से शिमला जा रही बस के चालक को डकोल्ड में अचानक चक्कर आ गया। बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पार्क दो वाहनों से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहनों से टकराने के बाद बस रुक गई, जिससे बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। इस दुर्घटना में सड़क किनारे पार्क एचपी 26 ए 1168 और एचपी -06A-3156 वाहन क्षतिग्रस्त हुए है, जबकि निजी बस मिनी कोच रामपुर से शिमला रूट पर जा रही थी। बस में करीब 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि चालक अब ठीक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें