फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- अगले सीजन से यूनिवर्सल कार्टन पर वजन भी लिखा जाएगा

Sun, 05 Jan 2025 10:47 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटे सेब बागवानों की मदद करने के लिए सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन लागू किया। अगले वर्ष से यूनिवर्सल कार्टन पर वजन भी लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटे सेब बागवानों की मदद करने के लिए सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन लागू किया। अगले वर्ष से यूनिवर्सल कार्टन पर वजन भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपये की लागत से छैला-ओच्छघाट-कुमारहट्टी सड़क को डबल लेन किया जाएगा। उन्होंने इस सड़क की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना की 163 करोड़ रुपये की देनदारियां क्लीयर की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है, जबकि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना किसी बजट प्रावधान के 900 संस्थान खोल दिए।

 कहा कि मैं भी एक हजार संस्थान खोलने की अधिसूचना कर सकता हूं, लेकिन लोगों को गुणात्मक सेवाएं नहीं मिलें तो यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा होगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिला शिमला के कोटखाई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने किसी भी बागवान के सेब व अन्य उत्पाद सड़ने नहीं दिए और समय पर मंडी तक पहुंचाया। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए न तो विशेष पैकेज दिया और आज तक पीडीएनए के 9000 करोड़ रुपये भी जारी नहीं किए। 1500 करोड़ रुपये प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें लगाने पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर जरा भी ध्यान नहीं दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर गिरा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री का जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका इस विधानसभा क्षेत्र के साथ भावनात्मक लगाव है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें