फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट का परिणाम किया घोषित, 4215 छात्रों ने दी थी परीक्षा

Wed, 28 May 2025 09:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 18 मई को संचालित परीक्षा में 4215 छात्रों ने प्रदेश के 34 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से 18 मई को संचालित परीक्षा में 4215 छात्रों ने प्रदेश के 34 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा में हमीरपुर के अनिकेत वर्मा और शिमला की मन्नत ने संयुक्त रूप से 540 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान पाया। त्रिभुवन नरेश शारता ने 521 अंक लेकर दूसरे स्थान और बिलासपुर के अश्मित कुमार 515 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 600 अंकों की संचालित की गई थी। इसमें सही उत्तर के 4 अंक और गलत जवाब का एक अंक काटा गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि बोर्ड की ओर से पैट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब जल्द ही पैट में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी जारी कर दी जाएंगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकृत संख्या और पासवर्ड से लॉगिन कर रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

लीट का परिणाम 4 को
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से लेट्रल एंट्री एंट्रेस टेस्ट का परिणाम 4 जून तक निकाला जा सकता है। तकनीकी बोर्ड की ओर से 25 मई को प्रदेश के 13 केंद्रों में परीक्षा संचालित की गई थी। लगभग 1783 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसके बाद काउसंलिग करवाई जाएगी। इस दौरान एक जुलाई से 31 जुलाई तक संस्थानों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद पैट और लीट में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें