फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kumar Dalit: हिमाचल भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पर जातीय टिप्पणी, जान से मारने की भी धमकी, एफआईआर दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 09:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार दलित को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ में उनपर जातीय टिप्पणी भी की गई। मामले में ढली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार दलित को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और जातीय टिप्पणी करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। ढली पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार दलित को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उन्हें अपमानजनक शब्द भी कहे हैं। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़ा होने के कारण राजपत्रित अधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें