मनाली घूमने आई पश्चिम बंगाल की 61 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली में लाया गया था। महिला मोनिका बाइन पत्नी रंजीत बाइन निवासी देवोग्राम, थाना गगनापुर, तहसील रानाघाट, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल अपने बेटे मोनूजीत बाइन, बहू बिदिशा बाइन और पोते मेथ्यू के साथ 14 दिसंबर को मनाली घूमने आई थी। यह सभी अलेउ के एक होटल में रूके। आधी रात बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद वह दवाई खाकर सो गई। कुछ समय बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल मनाली में लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इस संबंध में एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि परिजनों ने बुजुर्ग महिला की मौत पर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है।