फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अवैध लेनदेन में 400 बैंक खाते फ्रीज, शातिर कमीशन का देते थे लालच, जांच के दायरे में आए खाताधारक

Sun, 08 Sep 2024 11:01 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल में करीब 400 खातों का इस्तेमाल शातिर अवैध लेनदेन के लिए कर रहे थे। खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाता खुलवाने के लिए 10 हजार रुपये तक कमीशन भी कई लोगों को दी गई है। कमीशन मिलने से खुश व्यक्ति ने तुरंत खाता खुलवाकर शातिरों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर शातिरों ने लोगों से खुलवाए हैं।  शातिर पुलिस से बचने के लिए अवैध लेन देन के लिए खातों को इस्तेमाल कर रहे थे। कई मामलों में खाताधारक भी ठगी का शिकार हुए हैं। खाता खुलवाने के लिए 10 हजार रुपये तक कमीशन भी कई लोगों को दी गई है। कमीशन मिलने से खुश व्यक्ति ने तुरंत खाता खुलवाकर शातिरों के हवाले कर दिया। खाता के विवरण के साथ एटीएम भी उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन


कुछ मामलों में शातिरों ने अपने नंबर तक खातों में अपडेट करवा दिए। शातिरों ने ठगी के पैसे चंद कमीशन का लालच देकर खुलवाए खातों में ट्रांसफर करवाए। खातों में लाखों का लेन देन होने लगा तो बैंक शाखा से खाताधारकों तक भी सूचना पहुंची। दूसरे राज्यों में ठगी की शिकायतें दर्ज होने के बाद खातों में धनराशि जमा करवाने का जिक्र हुआ तो पुलिस ने खाते फ्रीज करवा दिए।

जांच के दायरे में आए खाताधारक 
अब खाताधारक भी पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। खाताधारक अवैध इस्तेमाल से अनजान थे और कई लाखों रुपये शातिरों के जाल में फंसने के बाद गंवा चुके हैं। कई खाताधारक के खातों में आई लाखों की राशि से भी अनजान थे, क्योंकि उनमें शातिरों के नंबर ही अपडेट किए गए थे और सारी जानकारी उन तक ही पहुंच रही थी। खातों का संचालन शातिर कर रहे थे। 
विज्ञापन


कम समय में अधिक धनराशि कमाने के झांसे में न आए। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। साइबर अपराधी किसी भी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं- मनमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम थाना मध्य जोन मंडी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें