फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः 12वीं विधानसभा के विधायक आज लेंगे शपथ

Tue, 08 Jan 2013 08:53 AM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित सभी विधायक तपोवन में शपथ लेंगे। विधानसभा के प्रो-टेम अध्यक्ष मनसा राम विधायकों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शीत सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत पूरी सरकार और विपक्ष ने धर्मशाला में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल जिया स्थित रेस्ट हाउस में ठहरे हैं। मुख्यमंत्री धर्मशाला स्थित परिधि गृह में हैं। मुख्य सचिव सुदृप्तो राय सहित अधिकांश विभागों के प्रधान सचिव और विधानसभा सचिव बलवीर तेगटा विस स्टाफ सहित धर्मशाला पहुंच गए हैं।

मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले सत्र के पहले दिन शपथ समारोह होगी। 9 जनवरी को 11 बजे विधानसभा के स्थायी अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए सदन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। 11 जनवरी को सत्र के अंतिम दिन 11 बजे विधायी कार्य और उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। खास यह है कि इस बार विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। विधानसभा सचिव बलवीर तेगटा का कहना है कि सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


नहीं बनी विधान सभा अध्यक्ष पर सहमति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति पर खूब गहमागहमी हुई। धर्मशाला स्थित मिनी सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पीकर के नाम पर पूर्व मंत्री बृज बिहारी लाल बुटेल, कुलदीप कुमार और आशा कुमारी के नाम पर चरचा शुरू हुई।

बैठक में कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र सिंह चौधरी और सह प्रभारी अनीश अहमद भी बैठक में मौजूद रहे। देर रात तक दो दौर में हुई बैठक में सीएलपी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बृज बिहारी लाल बुटेल के नाम पर सहमति बन सकती है। हालांकि वीरभद्र सिंह कुलदीप को लेकर अड़े हुए हैं। बैठक के बाद बाहर निकले चौधरी बीरेंद्र सिंह और अनीश अहमद ने कहा कि अभी तक किसी भी नाम पर फैसला नहीं हुआ है।

वहीं, बारहवीं विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में भाजपा ने वीरभद्र सरकार को दून के विधायक रामकुमार के मुद्दे और अटल बैग डंप करने पर घेरने की रणनीति बनाई है। अंदेशा है कि हत्या के मामले में वांछित चल रहे विधायक रामकुमार मंगलवार को तपोवन में होने जा रहे शपथ समारोह में पहुंच सकते हैं। विपक्ष दोनों ही सूरत में आक्रामक रुख अपनाने के मूड में है।

वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा कांग्रेस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के लिए नियुक्त किए जाने वाले किसी भी कैंडिडेट पर विरोध नहीं करेगी। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में जिया स्थित होटल द वुड्ज में संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें