बेल पीपर लैंड्रेस सीएम 334 मैक्सिको की एक देसी और जंगली किस्म है। यह फाइटोफ्थोरा कैप्सिसी नामक रोग के प्रति अपनी उच्च प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। यह रोग एक फंगस के कारण होता है। फाइटोफ्थोरा कैप्सिसी से पौधों में फाइटोफ्थोरा ब्लाइट रोग पैदा होता है। इससे जड़, तना और फल सड़ जाते हैं। इस प्रयोग को सफलता से करने वाले शोधार्थियों की टीम का नेतृत्व कर रहीं नौणी विवि के बागवानी महाविद्यालय के बायो टैक्नोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि अभी इस विषय पर प्रयोग चले रहे हैं।
हालांकि, क्रॉस ब्रीड के बाद नई किस्म को पूरी तरह से तैयार करने में अभी कुछ वर्ष लग जाएंगे। मगर क्रॉस कर बनाई गई यह किस्म फाइटोफ्थोरा ब्लाइट से निपटने में सहायक साबित होगी।
बागवानी विश्वविद्यालय के इस शोध में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पादप विज्ञान विभाग के जीव विज्ञान संकाय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बायोसाइंसेज विभाग के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने भी सहयोग दिया।