फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: मंडी में नेरचौक से पंडोह सड़क 22, 24 और 26 फरवरी को दो-दो घंटे रहेगी बंद, जानें वजह

Thu, 20 Feb 2025 06:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जिला मंडी में नेरचौक से पंडोह सड़क 22, 24 और 26 फरवरी को दो दो घंटे बंद रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेरचौक से पंडोह सड़क फोरलेनिंग के लिए की जा रही कटिंग व ब्लास्टिंग के कारण 22, 24 और 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दो-दो घंटे बंद रहेगी।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने इस आशय के आदेश जारी करते हुए बताया कि परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग पीआईयू मंडी ने एनएच-21 के नेरचौक से पंडोह खंड के 4 से 5 मील के हिस्से में फोरलेनिंग कार्य के लिए कटिंग और ब्लास्टिंग करने के लिए सड़क पर यातायात सीमित अवधि के लिए बंद रखने का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया कि आम जनता और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते कटिंग और ब्लास्टिंग कार्य के दौरान 22, 24 और 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दो-दो घंटे बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस अवधि में निर्माण कंपनी द्वारा 4 मील से लेकर 5 मील के मध्य कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें