फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, मुंह बोले मामा पर लगा दुष्कर्म का आरोप; मामला दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक मुंह बोले मामा पर नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल जयसिंहपुर की एक पंचायत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मुंह बोले मामा पर  नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला किशोरी के जिला के एक प्रमुख बड़े अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन लड़की को टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसव की स्थिति बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी की मां के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी लड़की की मां से धार्मिक भाईचारे के रिश्ते में था और पेशे से ट्रक चालक है।

विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी सौतले बाप को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सौतले बाप को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया था। उधर, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें