फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- सीएम की दूरदृष्टि सोच के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा रहा सुधार

Fri, 31 Oct 2025 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि भाजपा सांसद हर्ष महाजन जनता को गुमराह कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। शांडिल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक व्यापक परियोजना तैयार की है, जिसकी फंडिंग जायका के माध्यम से की जा रही है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने भाजपा सांसद हर्ष महाजन के आरोपों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि जायका परियोजना का सफल कार्यान्वयन राज्य सरकार ऋण लेकर कर रही है, न कि केंद्र सरकार की ग्रांट से। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन जनता को गुमराह कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


शांडिल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक व्यापक परियोजना तैयार की है, जिसकी फंडिंग जायका के माध्यम से की जा रही है। यह पूरी तरह प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस परियोजना को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि चमियाना अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, जिससे आम लोगों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन

ऐसे में हर्ष महाजन को अब श्रेय लेने की याद आई है, जबकि वे राज्यसभा सांसद होने के बावजूद तथ्यों की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस परियोजना की रूपरेखा लगभग दो वर्ष पहले तैयार की थी और इसके लिए फंडिंग का प्रावधान जायका से किया गया था। आने वाले समय में सरकार 3,000 करोड़ रुपये से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं कि जब राज्य में पांच वर्ष तक भाजपा की डबल इंजन की सरकार रही, तब स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब थी। प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों में भी 20 साल पुरानी मशीनें लगी थीं और मरीजों को इलाज करवाने के लिए प्रदेश से बाहर भटकना पड़ता था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ता, सुलभ और बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें